Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड: बारात में खतरनाक कैदी को लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, मच गया हड़कंप

cabinet minister uttarakhand

बाजपुर: पंजाब की नाभा जेल को तोड़ने के आरोप में जेल में बंद एक कैदी को हाईकोर्ट के आदेश पर पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच शादी में शामिल कराने के लिए लेकर पहुंची। कैदी के साथ बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस के जवान भी बाजपुर पहुंचे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाद में जब लोगों को पूरी बात पता चली तो हैरान रह गए।

शादी समारोह अज्ञात कारणों के चलते नहीं होने पर चंद घंटों के बाद पंजाब पुलिस मुलजिम को लेकर वापस लौट गई। बता दें कि बाजपुर के ग्राम धनसारा निवासी मो. आसीम बीते कई वर्षों से पंजाब की नाभा जेल को तोड़ने के आरोप में जेल में बंद है। जेल में बंद कैदी मोहम्मद आसिम की बहन की शादी कुछ दिनों के बाद होनी थी, जिसको लेकर आसिम ने पंजाब हाई कोर्ट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए अनुमति देने की मांग की थी।

मोहम्मद आसिम की मांग पर हाईकोर्ट ने मोहम्मद आसिम को 5 दिन की कड़ी सुरक्षा के बीच पैरोल देने की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके चलते कड़ी सुरक्षा के बीच मोहम्मद आसिम को बाजपुर लाया गया। बाजपुर में अचानक पंजाब पुलिस का जमावड़ा देखकर लोगों में हड़कंप मच गया जहां पंजाब पुलिस के आने की जानकारी लेने के लिए लोग काफी उत्सुक दिखाई दिए।

जैसे ही पंजाब पुलिस बाजपुर कोतवाली में कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद मोहम्मद आसिम के घर पहुंची तो, मोहम्मद आसिम के परिजनों ने उसकी बहन की शादी को अज्ञात कारणों के चलते टल जाने की बात कही। इसके चलते पंजाब पुलिस चंद घंटों के बाद मुलजिम मोहम्मद आसिम को लेकर वापस रवाना हो गई।

पंजाब से पैरोल पर मोहम्मद आसिफ को लाने के लिए 1 डीएसपी, 2 इंस्पेक्टर, 3 सब इंस्पेक्टर सहित 22 पुलिस सिपाही मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर स्वर्ण जीत सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मोहम्मद आसिम को पैरोल पर बाजपुर के ग्राम धंसारा लाया गया। उन्होंने बताया कि मोहम्मद आसिफ नाभा जेल को तोड़ने के आरोप में जेल में बंद है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें