Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: BJP ने शुरू की प्लानिंग, चंपावत के बाद इस इस चुनाव की तैयारी

cabinet minister uttarakhand

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में अपने कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम करने जा रही है जिसकी शुरुआत कल बागेश्वर के कौसानी से होगी।

प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि पहले चरण में 7 जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा, उन्होंने कहा की पहले राष्ट्र फिर पार्टी का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर मंथन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास भी किया जाएगा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा जाएगा, दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर चंपावत उपचुनाव के बाद शुरू होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें