Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

महंगा हुआ सिलेंडर, पहुंचा एक हजार के पार, आखिर कब मिलेगी राहत

cabinet minister uttarakhand

 

महंगाई लोगों को परेशान कर रही है। रसोई गैसे से लेकर पेट्रोल-डीजल और खाने का सामान लगातार महंगा हो रहा है। आम आदमी महंगाई से खासे परेशान हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता को शनिवार को एक और जोरदार झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से एक बार फिर रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

हालांकि, पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर जनता को बीते एक महीने से राहत जरूर मिली है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। नई दरें आज सात मई से लागू कर दी गई हैं।

इससे पहले मार्च महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपये पर पहुंच गया था। बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जो बढ़ोतरी शुरू हुई थी, उसी क्रम में बीती 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 22 मार्च से पहले करीब छह महीने से एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए थे।

6 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। छह अक्तूबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया था, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में इसका भाव 899.50, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में बढ़कर 915.50 रुपये हो गया था। लेकिन इस बार महज एक महीने के अंतराल में ही 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए।

शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में की गई इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये पर पहुंच गई है। बता दें कि पिछली बढ़ोतरी के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 1048 रुपये हो गई थी। अन्य बड़े शहरों की बात करें तो आगरा में अब यह सिलेंडर 1012.50 रुपये मिलेगा। कोलकाता में 1026, मुंबई में 999.50 और चेन्नई में इसका दाम बढ़कर 1015.50 रुपये हो गया है।

एक ओर जहां घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है तो 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी तेजी जारी है। बीती एक मई को इसमें 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया गया था। इसके बाद इस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 किलो के गैस सिलेंडर का दाम अप्रैल में भी बढ़ाया गया था। अप्रैल में इसके दाम में 268.50 रुपये की तेजी आई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें