Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : गांव वालों का ऐलान, यहां देंगे जल समाधि

cabinet minister uttarakhand

खटीमा: ऊधमसिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा के सीमांत गांव मेलाघाट, सिसैया, बंधा, बलुआ, खैरानी, बगुलिया खिलड़िया आदि गांव के ग्रामीणों ने 7 मई को पुल खिलड़िया की शारदा नहर में सामूहिक रूप से सांकेतिक जल समाधि की घोषणा की है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से एसडीएम खटीमा को दी है। नायब तहसीलदार शुभांगिनी ने राजस्व विभाग की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कि अपने ही गृह क्षेत्र में हार पर उक्त सीमांत गांव के ग्रामीणों ने दुख व्यक्त करते हुए तथा मुख्यमंत्री धामी के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा जताते हुए प्रायश्चित के तौर पर सांकेतिक जल समाधि की घोषणा की है। साथ ही उनकी हार का खुद को जिम्मेदार मानते हुए ग्रामीणों ने खेद व्यक्त किया है। गौरतलब है कि उक्त गांव आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि काफी सोच विचार कर और आत्म चिंतन के बाद हम लोगों ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि धामी जी के हार के बाद हम सभी लोग बेसहारा और असहाय महसूस कर रहे हैं। इसी के चलते धामी जी के प्रति अपनी आस्था, विश्वास और श्रद्धा व्यक्त करते हुए हम लोगों ने उनका ध्यान आकृष्ट करने के लिए सांकेतिक व सामूहिक रूप से जल्द समाधि लेने का निर्णय लिया है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव मीटिंग वह संपर्क अभियान ग्रामीणों द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।

वहीं, स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि वह पुष्कर धामी जी की हार से दुखी होकर उसके प्रायश्चित में लगभग सैकड़ों लोग 7 मई को सांकेतिक रूप से सामूहिक जल समाधि लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि धामी जी के साथ हमारी आस्था, आशा और विश्वास है कि धामी जी हमारी समस्याओं को सुनेंगे इसलिए उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए हम लोगों ने यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया है।

खटीमा नायब तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि ग्रामीणों ने घोषणा किया है कि 7 मई को जल समाधि लेंगे। इसी क्रम में हमारे द्वारा नहर के जलस्तर को देखने तथा ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करने के मकसद से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें