Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: मां-बेटी को दी धमकी, रेप कर मार देंगे गोली

cabinet minister uttarakhand

 

हरिद्वार: दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को आरोपियों धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मुकदमा वापस न लेने फिर से रेप कर गोली से उड़ा देने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनखल क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले गोपाल व जोनू के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपित और उनके स्वजन फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। दुष्कर्म कर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

आरोप है कि होली के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और दो मई को जोनू के पिता रणजीत ने उनके घर घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उन्होंने धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें