Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPauri Garhwal NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

cabinet minister uttarakhand
देहरादून: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। उप्र में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का यह पहला उत्तराखंड दौरा है। पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में उन्‍होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत भी आदि उपस्थित रहे। मंगलवार को योगी आदित्‍यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से वह पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए। यहां योगी आदित्यनाथ अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें