Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं के लिए खुले मां गंगा के कपाट, दर्शन करने पहुंचे सीएम धामी

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। अब से कुछ देर बाद मां यमुना के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कोरोना काल में दो साल बाद चारधाम यात्रा बगैर पाबंदी के शुरू हो रही है। कपाट खुलने के वक्त सीएम धामी भी मौजू रहे। उन्होंने दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है। उन्होंने कहा कि आज से चारधाम यात्रा भी शुरू हो रही है।

गंगोत्री धाम में इस बार कपाट खोले जाने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कपाट खुलने के दिन इनती बड़ी संख्या में लोग पहली बार पहुंचे हैं। दर्शन के लिए देव डोलियां भी पहुंची। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें