Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: CM धामी ने ली बैठक, अधिकारियों से पूछा जंगलों की आग पर काबू पाने का प्लान

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाने को लेकर बैठक की। जिसमें, उन्होंने कई निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। वहीं राज्य स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों को जिलों का नोडल अधिकारी बनाए जाने की भी उन्होंने निर्देश दिए। साथ ही भविष्य के लिए भी जंगलों को आग से बचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि पिछले वर्षाे की तुलना अगर इस साल तक की जाए तो इस साल पिछले वर्षाे की तुलना में 50 प्रतिशत जंगल अप्रैल महीने नहीं जले हैं। आग बुझाने के लिए ग्राम प्रधान, वन पंचायतों, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की भी मदद ली जाएगी और एक कमेटी का गठन ग्रामसभा स्तर पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिना आम लोगों की मदद से जंगलों की आग पर काबू पाना मुश्किल है। साथ ही आगे के लिए योजना बनाकर जंगलों में पानी एकत्रित करने के लिए तालाब बनाए जाने पर मंथन हुआ है। जिसके तहत जंगलों में जल संरक्षण कर आग बुझाने के लिए जल का प्रयोग किया जा सकता है। इससे समय और संसाधनों की कमी के चलते भी आग पर काबू पाया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें