Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, यहां का है मामला


अल्मोड़ा: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां अल्मोड़ा-रानीखेत हाइवे में सेंट्रल स्कूल, स्यालीधार के पास एक ट्रक व अल्टो कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में अल्टो में सवार 2 लोगों के घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार अल्टो कर संख्या यूके 06 ा-9781 जो कोसी से अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। सेंट्रल स्कूल से ठीक पहले मोड़ में ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-1947 से आमने सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर में अल्टो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद टीएसआई जीएस हरड़िया मौके पर पहुंचे। इसके बाद जाम खुलवाया गया।