Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अधर में क्रिकेट स्टेडियम और इंडोर कॉम्प्लेक्स, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

cabinet minister uttarakhand

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और इंडोर काम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था को लंबित कार्यों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली से कमिश्नर संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने और एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए इन खेल स्टेडियमों को बनाया जा रहा है। लेकिन इसका अब तक सुस्त चाल से काम हुआ है।

लिहाजा उनके द्वारा अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार के समय इस स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन एक सरकार गुजर जाने के बावजूद भी अब तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। करोड़ों की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम अब धीरे-धीरे बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं, मानो सफेद हाथी हो, लेकिन खेल विभाग इसे अपने अधीन हस्तांतरित भी नहीं करा पा रहा है।

बताया जा रहा है कि कंपनी को अभी भी 6.60 करोड़ रुपए बकाया देना, जिसके बाद कंपनी खेल विभाग को स्टेडियम हस्तांतरित करेगी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को खेल विभाग को हस्तांतरित नहीं होने से युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जल्द शासन स्तर पर कर्रवाई कर खेल विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा, जिसके लिए वह शासन को पत्र लिख रहे हैं। साथ ही कंपनी को निर्देशित किया है कि 1 महीने के भीतर सभी व्यवस्थाएं ठीक कर लिया जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें