Dehradun NewsHighlight

बड़ी खबर। देहरादून में यहां दिनदहाड़े घर में घुस कर लूट, बदमाश गिरफ्तार

dehradun news

 

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है।

राजधानी के टर्नर रोड इलाके में घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के घर में बदमाश घुसा और तमंचे की नोक पर उससे सोने के गहने लूट लिए और भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इसी दौरान पुलिस के हत्थे बदमाश लग गया।

आपको बता दें कि हाल ही में एक ही दिन में चेन लूटने की पांच वारदातों को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया था। जबकि एक अन्य वारदात की कोशिश की थी। पुलिस उन बदमाशों को अभी अरेस्ट नहीं कर पाई है। इससे भी पुलिस की साख पर बट्टा लगा हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें