Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: तंबाकू मुक्त होगा राज्य, शुरू हुआ ये खास अभियान

 

देहरादून: उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक अभियान शुरू किया है। राजधानी देहरादून में इस अभियान की शुरुआत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर तंबाकू मुक्त करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

जिसमें 10 मई से लेकर 20 मई तक राज्य के हर जिले में छोटे-छोटे कार्यक्रम कर कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मई को विश्व तंबाकू दिवस पर एक बड़ा कार्यक्रम कर करीब 500000 लोगों को तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के कोविड नेगेटिव टेस्ट की बाध्यता पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार ने तय किया है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को को भी नेगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है, यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए सरकार सभी तरह की व्यवस्थाएं कर रही है। किसी तरह की दिक्कत यात्रियों को नहीं होने दी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें