Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : ऐसे तो गायब हो जाएंगी सिटी बसें, ये है कारण

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: धीरे-धीरे सिटी बसों की संख्या घटती जा रही है। आलम ये है कि एक समय में जो बसें 319 के करीब चलती थी, वो आज घटकर केवल 160 ही चल रही हैं। सिटी बस संचालकों का कहना है कि बसों का संचालन दिन प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। तेल के बढ़ते दामों, डग्गामारी, और स्पेयस पार्टस के महंगा होने से सिटी बस संचालक बसों का संचालन बंद कर रहे हैं।

महानगर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विक्रमों की फूटकर सवासियों पर प्रशासन कोई रोक नहीं लगा रहा है। साथ ही शहर में पांच हजार से ज्यादा ई रिक्शा चलने से सिटी बसों में सवारियां नहीं पहुंच रही हैं।

बसों का संचालन कम होने से लोगों के सामने रोजी-राटी का भी संकट हो गया है। इन बसों में काम करने वाले चालक और परिचालकों के परिवार भी इन्हीं पर निर्भर रहते हैं। लेकिन, अब संचालन बंद होने उनका रोजगार भी छिन रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें