Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: वायरल हो रहा कैबिनेट मंत्री का VIDEO, खेत में गेहूं काटते आई नजर

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। इस दौरान मंत्री ने उनका हाल चाल जाना और उन्हें सम्मानित भी किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना।

वहीं, महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए, इस दिशा में काम किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉ.अखिलेश मिश्र केदारावाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान एवं किसान भाई मौजूद रहे।

https://youtu.be/y4KbbXC4edM

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें