Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: राजधानी से शुभारंभ, अब ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन की तैयारी

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: बाल संरक्षण आयोग के और राजधानी देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य पुलिस विभाग, बाल संरक्षण आयोग के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 यानी पॉक्सो एक्ट में कानून के तहत क्या प्रावधान किए गए हैं।

बालकों के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उन विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित किया गया जो बालकों के हित के लिए काम कर रहे हैं। सीएम धामी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से निश्चित तौर से जागरूकता आती है। समाज में व्यापक रूप से इस तरीके से कार्यक्रम आयोजित हो इसके प्रयास किए जाने चाहिए।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा रेखा कहना है कि पंचायत स्तर तक इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन हो तो फिर बालकों को भी अपने अधिकारों के बारे में पता चल सकेगा। इसलिए उनकी कोशिश होगी कि इस तरीके के कार्यक्रम पंचायत स्तर पर भी आयोजित हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें