Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा, स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी

cabinet minister uttarakhand

 

हल्द्वानी: कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर कई राज्यों में अलर्ट किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कोविड की चौथी लहर में सबसे ज्यादा असर बच्चों में देखने को मिल सकता है। इसको लेकर नैनीताल स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ स्कूलों को भी दिशा-निर्देश जारी किये है।

जिसमें छात्रों को मास्क के साथ-साथ साफ-सफाई और सैनिटाइजर का विशेष ध्यान देने को कहा गया है। ताकि कोविड के नए वेरिएंट को फैलने से रोका जा सके। एसीएमओ ने बताया की नए वेरिएंट के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत है।

टेस्टिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है, इसके अलावा बुजुर्गों को घर-घर जाकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोविड की चौथे लहर की आशंका को देखते हुए सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है, जल्द ही बैठक कर कुछ और दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा शासन द्वारा जो भी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन कराया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें