Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: एक साल पहले हुआ था अपहरण, फिर भी सुरक्षित मिली लड़की, आरोपी गिरफ्तार

accused arrested

 

ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस एक नाबालिग को पिछले एक साल से खोजती रही। पुलिस को लड़की को खोजने में पूरा एक साल लग गया। अच्छी बात यह है कि किशोरी को अपहरण के आरोपी यवुक ने कोई नुकसान नहीं पहुंचा। किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि किशोरी को अपहरणकर्ता के चुंगल से छुड़ाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 20 अप्रैल 2021 को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह से घर से गायब है।

महिला ने आरोप लगाया था कि मोहल्ले में रहना वाला युवक राहुल निवासी सर्वहारानगर काले की ढाल भी सुबह से घर से गायब है। महिला ने युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने का शक भी जताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

किशोरी के घर से आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की सहायता ली गई। मामले में एक साल से पुलिस किशोरी की तलाश और आरोपी की धरपकड़ को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस टीम कोरामंगलम बेंगलुरु पहुंची तो वहां पर आरोपी राहुल के 1609 मौली जागरण कांपलेक्स चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में किशोरी को बरामद कर लिया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर ऋषिकेश लाया गया। मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो ऐक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें