Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम पहुंचे CM धामी, यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

cabinet minister uttarakhand

 

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने यात्रा तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश जारी किए।

वहीं, धामी के केदारनाथ दौरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छह मई को केदारनाथ धाम आगमन की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बता दें कि आगामी छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।

शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी को जब भी समय मिला, वो बाबा केदार के दर्शन को चले आते हैं। केदारपुरी पुनर्निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें