Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पति के काम पर जाते ही महिला ने लगा ली फांसी, यहां का है मामला

cabinet minister uttarakhand

बाजपुर: बाजपुर के बरहैनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाजपुर के ग्राम बरहैनी के बंगाली कॉलोनी निवासी सोनू का विवाह 4 वर्ष पूर्व नीतू से हुआ था।

घटना के वक्त महिला का पति सोनू मजदूरी के लिए गया था। वहीं, घर में मौजूद उसकी पत्नी नीतू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। विवाहिता के फांसी लगाने की भनक लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस दौरान तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें