Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : यहां यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 घायल

cabinet minister uttarakhand

 

हरिद्वार: बीती रात हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 12 श्रद्धालु घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के अमरोली शहर निवासी 60 श्रद्धालु गुरुवार को बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। शनिवार रात बस हरिद्वार से मथुरा जा रही थी। बताया गया कि, इस दौरान बस के मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरते समय बस के ब्रेक फेल हो गए। जिससे बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

आनन-फानन में आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान रास्ते से जा रहे बाइक सवार मुंडलाना निवासी दो युवक भी बस की चपेट में आने से घायल हुए हैं। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें