Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इस स्कूल में कोरोना की दस्तक, मचा हड़कंप!

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: कोरोना के मामले बहुत कम आ रहे हैं। स्कूलों में भी कोरोना के कई मामले सामने आए थे। लंबे वक्त से कोरोना के नए मामले सामने नहीं आ रहे थे। लेकिन, अब फिर से कोरोना ने स्कूल में दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून के एक नामी स्कूल में एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मचा हुआ है।

एक छात्रा के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग समेत स्कूल प्रबंधन सतर्क हुआ और आनन-फानन स्कूल को बंद कराया गया। पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया गया। छात्रा के संपर्क में आए सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मिुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।

अभिभावक पहले ही बच्चों को स्कूल भेजने के लिए चिंतित थे, लेकिन बीते दो साल से पढ़ाई को हो रहे नुकसान को देखते हुए अभिभवाकों ने बच्चे को स्कूल भेजा, लेकिन अब सामने आई इस घटना के बाद से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें