Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: स्टेडियम की बदहाली देख भड़की मंत्री रेखा आर्य, ये है हाल


देहरादून: महाराणा प्रताप इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में करोड़ों खर्च किए। जिसमें अंरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हुआ। उस स्टेडियम के अब बुरा हाल है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज रायपुर के स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कोविड-19 काल मे रायपुर स्टेडियम की हुई दुर्दशा पर भी चिंता जाहिर की। क्रिकेट स्टेडियम में जगह-जगह व्यवस्थाओं को देखते हुए मंत्री रेखा आर्य अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई। खेल मंत्री ने जल्द बैठक के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि 2024 में रायपुर स्टेडियम में 38वां राष्ट्रीय खेल भी होना है। मेजवानी उत्तराखंड को करनी है। ऐसे में जल्द ही स्टेडियम की हालत सुधारी जाएगी।