Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर: तो यहां हर शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल!

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है। यात्रा के दौरान ऋषिकेश में जाम की स्थिति होती है। इसके चलते स्कूली बच्चे जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। इसके चलते उनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वीकेंड पर लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी को चार धाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को विद्यालयों को बंद किये जाने के निर्देश दिए। शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने कैबिनेट मंत्री को मांग पत्र सौंपा। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से भी बात की है।

जैन ने बताया कि सप्ताह के अंत में शनिवार और रविवार को ऋषिकेश तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग रहा है इसके चलते हुए शनिवार को स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में काफी दिक्कतें आती हैं। साथ ही छोटे बच्चों को विद्यालय आने जाने में अभिभावकों को काफी समय लग जाता है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अग्रवाल जी को शनिवार को विद्यालय बंद रखने के निर्देश देने का अनुरोध किया।

समस्या को गंभीर पाते हुए कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्कूली बच्चों को समस्या से निजात दिलाने के लिए चारधाम यात्रा संचालित होने तक शनिवार को स्कूल बंद किये जाने के निर्देश दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें