Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Tehri NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक युवक की मौत

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: टिहरी में बीती देर रात वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उक्त वाहन में एक युवक सवार था। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक के शव को खाई से निकलकर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

घटना के अनुसार, 22 अप्रैल 2022 को देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि, रजाखेत घनसाली क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से उपनिरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि, उक्त वाहन में एक युवक सवार था। जो कि रजाखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होने पर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे उक्त युवक की मौके पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तक पहुंच बनाई व उक्त युवक विनोद सिंह पुत्र कालिका सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी प्रताप नगर, टिहरी गढ़वाल के शव को बरामद कर रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें