Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश


देहरादून: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमेेली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।