Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: पुलिस को बड़ी कामयाबी, 400 नशे के इंजेक्शनों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

cabinet minister uttarakhand

हल्द्वानी: नशाखोरी गलातार बढ़ रही है। नशा तस्कर युवाओं को अपना निशाना बनाते हैं। इसको लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नशाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन आरोपियों कों नशे के 400 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पकड़े गए तस्करों में से दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों आरोपी हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके के रहने वाले हैं, जो नशीले इंजेक्शन की सप्लाई हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में करते थे। लगातार युवाओं को अपना निशाना बनाते थे।

एक अन्य मामले में पुलिस ने 129 ग्राम स्मैक के साथ 2 आरोपियों जो पिता पुत्र हैं, को गिरफ्तार किया है। जिनका पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा हैं की आरोपी स्मैक को हल्द्वानी और आस पास के इलाकों में ऊँचे दाम में बेचते थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें