Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: मातम में बदली खुशियां, बहन की शादी के लिए घर आया था सेना का जवान, हादसे में मौत

cabinet minister uttarakhand

 

हल्द्वानी: शादी पर घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। सात दिन पहले उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हल्द्वानी में इलाज के बाद जवान को दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी 28 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था।

एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में जवान को इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया।

रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। आज सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी जाएगी। स्वजनों के मुताबिक आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं। वहां अब मातम पसर गया है।

जवान की मौत से उसके ससुराल पक्ष भी शोकाकुल है। आनंद सिंह ने राजकीय इंटर कालेज छोई से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। वर्ष 2013 में वह आर्मी में भर्ती हो गया। चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर का था। कुछ साल पहले ही उसने अपने लिए महंगी बाइक भी खरीदी थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें