Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पति-पत्नी कराते थे गंदा काम, ऐसे पकड़ा गया सेक्स रैकेट

cabinet minister uttarakhand

रुद्रपुर: देह व्यापार का धंधा लगातार फलफूल रहा है। रुद्रपुर, हल्द्वानी और राजधानी देहरादून में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला रुद्रपुर में सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से मिले चार मोबाइल पर लोगों को व्हाटसएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर रुपये की मांग करने की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

शनिवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, रेखा टम्टा, कांस्टेबल नारायण दत्त और भूपेंद्र सिंह के साथ ही एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के कांस्टेबल आसिफ हुसैन और विनोद कन्याल के साथ गश्त पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि आवास विकास से जनता इंटर कालेज की ओर दो युवक और दो युवतियां गई है, जो देह व्यापार का धंधा करती हैं।

टीम जनता इंटर कालेज के पास पहुंच गई। जहां पर दो युवक और दो युवतियां मोबाइल पर लगे हुए थे। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम जवाहर पार्क खानपुर, दक्षिण दिल्ली और हाल आवास विकास निवासी विप्लव पुत्र यूसुफ खान, मोतीपुर, बुक्सौरा, दिनेशपुर और हाल आवास विकास निवासी सुकुमार सरकार पुत्र मनेंद्र सरकार तथा प्रिया निवासी किच्छा और जवाहर पार्क, खानपुर, दक्षिणी दिल्ली और हाल आवास विकास निवासी राखी बेगम उर्फ लवली पत्नी विप्लव खान बताया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि पूछताछ में विप्लव ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी बेगम और सुकुमार के साथ ही प्रिया के साथ मिलकर देह व्यापार का धंधा करते हैं और दोनों युवतियों को ऊंचे दामों में ग्राहकों के पास भेजते हैं। इसके अलावा जिन युवतियों को रुपयों की जरूरत होती है, उन्हें भी वह ग्राहकों के पास डिमांड पर भेजते हैं। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें