Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

cabinet minister uttarakhand

 

रुड़की: हरिद्वार जिले के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की देर रात को हनुमान जयंती शोभायात्रा में पत्थरबाजी हो गई। इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 12 के खिलाफ नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में बड़ी बात यह है कि यहां पुलिस यूपी की तर्ज पर बुल्डोजर लेकर पहुंची।

डाडा जलालपुर में शनिवार की रात हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा पर पथराव मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। बवाल से गांव में तनाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही एसपी देहात और सीओ ने गांव में डेरा डाल रखा है।

एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि बवाल में 12 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। छह लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि खुर्शेद, शहनवाज, हुसैन, पैगाम, निवाजिश, रियाज, रहीस और इसरार समेत 12 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक समुदाय के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इससे शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। पथराव से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास गांवों से भी लोग मौके पर जुट गए। इससे दोनों समुदाय के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें