Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

cabinet minister uttarakhand

 

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह और हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की।

पीएम मोदी ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें