Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: चोरों का पुलिस को चैलेंज, एक ही रात में 4 जगहों पर चोरी

cabinet minister uttarakhand

 

रुड़की: चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चोरों ने एक ही रात में एक फैक्ट्री समेत चार जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। रुड़की की पनियाला रोड पर चोरों ने अलमारी बनाने की फैक्ट्री समेत चार जगह पर धावा बोल दिया। चोरों ने इन जगहों से लाखों रुपए का सामान साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर रहीमपुर फाटक कर पास रहीमपुर गांव निवासी मुकर्रम की अलमारी बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार की रात चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़ दिया। चोरों ने फैक्टरी का कोना कोना खंगाला। चोरों ने यहां से दो अलमारी ,वेल्डिंग मशीन, लोहे का सामान समेत करीब दो लाख का माल समेट लिया।

इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित सलेमपुर राजपूतान निवासी अमित की सेनेटरी की दुकान का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने हजारों की कीमत का सेनेटरी का सामान समेट लिया। इसके बाद चोरों ने पास में ही स्थित बाइक मैकेनिक अब्दुल निवासी रहीमपुर कोतवाली गंगनहर की दुकान से भी हजारों का सामान चोरी कर लिया। यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने शिवपुरम गली नंबर 10 में एक निर्माणाधीन मकान पर भी धावा बोल दिया।

चोरों ने यह से सीमेंट के कट्टे, सरिया, सेनेटरी आदि सामान उठा लिया। चार जगह वारदात करने के बाद चोर बड़े आराम से फरार हो गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने से कालोनी में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है।

सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं को लेकर कालोनी के लोगों में पुलिस को लेकर आक्रोश है। इससे एक रात पहले ही चोरों ने सोमवार की रात को भी सैन्यकर्मी और एक दरोगा के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान समेट लिया था। अभी तक पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपितों को भी चिन्हित नहीं कर पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें