Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : सनसनीखेज घटना, पति का सिर काटकर थाने पहुंची महिला

cabinet minister uttarakhand

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस घटना को महिला ने अंजाम दिया। महिला ने अपने पति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग कर पत्नी थाने पहुंची। कटा हुआ सिर हाथ में लिए पुलिस स्टेशन की ओर से आती महिला को देख लोगों की रूह कांप गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पति की हत्या कर थाने पहुंची महिला को देखकर कुछ पल के थाने में भी सन्नाटा पसर गया। महिला के हाथ में पति का कटा हुआ सिर था। उसने कहा कि वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया और महिला से उसे जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पुलिस को जुर्म करने की वजह बताते समय महिला की आंखों में जरा भी पछतावा नहीं दिखाई दिया। अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने का उसे कोई मलाल नहीं था।

पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में पत्नी ने अपने पति का सिर दरांती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की रात पत्नी चुम्मा थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया।

विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक विश्व अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से गांव पालिका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें