Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: DGP अशोक कुमार ने की इस अभियान की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Ashok kumar dgp

देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार ने परिक्षेत्र और जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से थाना परिसर में सीज, लावारिस और निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

डीजीपी अशोक कुमार बताया कि थाना परिसर में सीज, लावारिस, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 मई तक चलेगा। थाना-कोतवाली के परिसर से ऐसे वाहनों के हटने से परिसर को साफ-सथुरा कराया जा सकेगा। अभियान की थानावार पुलिस मुख्यालय लगातार समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कार और कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये दिए निर्देश
1. जनपद प्रभारियों को माननीय न्यायालय एवं जिलाधिकारी से समन्वय स्थापति कर अभियान के अन्तर्गत ऐसे वाहनों की विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी और सुपुर्दगी की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

2. चारधाम यात्रा और पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए।

3. बैसाखी पर्व पर भीड़ प्रबन्धन और यातायात प्रबन्धन कर स्नान को सकुशल व शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को निर्देशित किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें