Dehradun NewsHighlight

कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रुप से घायल

ACCIDENT IN HILLS

देहरादून। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ध्वैरा मोड़ के पास एक हादसा हुआ जिसमे एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। जानकारी मिली है कि दोनों पति पत्नी बाइक पर सवाल थे। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे बाइक में सवार पति की मौत हो गयी,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं व्यक्ति का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसारं कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ध्वैरा मोड़ के पास बाइक सवार दंपति अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रेश बैरियर से जा टकराये। जिसमें बाइक सवार दंपति उछल कर गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में महिला सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे झाड़ियों में अटक गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक सवार पति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कालसी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ चकराता को सूचना दी और मौके पर पहुंची। शव को सड़क पर लाया गया।

जानकारी मिली है कि बाइक सवार दंपति में नरेंद्र सिंह कालसी ब्लॉक के हयो गांव के निवासी थे।. वो शनिवार सुबह अपनी पत्नी को लेकर विकासनगर की ओर जा रहे थे। तभी अचानक ये घटना घट गई। थाना अध्यक्ष कालसी अशोक कुमार राठौड़ ने बताया कि घायल महिला को सीएचसी विकासनगर भिजवाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें