Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarkashi News

उत्तराखंड: 3 मई से शुरू होगी चारधाम यात्रा, इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

cabinet minister uttarakhand

उत्तराकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट तीन मई को खोले जाएंगे। चारधामों के कपाट खोलने की तिथियां का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। धामों में व्यवस्थाएं जुटाने का काम तेज हो गया है। सभी धामों में जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, जिससे यात्रा काल के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट कर्क लग्न, रोहणी नक्षत्र, अभिजीत महूर्त, की अमृत बेला पर 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। 3 मई को मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई शनि महाराज और सोमेश्वर की आगवाई में ठीक सुबह 8:30 बजे हजारों श्रद्धालुओं के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम में 10:30 बजे पहुंचेगी उसके बाद रावल तीर्थ पुरोहितों के द्वारा कपाट खुलने से पहले की सभी प्रक्रिया पूरी विधि-विधान के साथ की जाएगी। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जायेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट भी तीन मई को ही खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे। धामों में यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने में जुटे हुए हैं। सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी धामों के यात्रा मार्गों को सुधारा जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी धामों में तैनात किया जाएगा। बिजली-पानी की व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। सीएम धामी पहले ही अधिकारियों को यात्रा को सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दे चुके हैं। सीएम धामी के निर्देशों के बाद अधिकारी यात्रा की व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें