Big NewsUttarkashi News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस दिन खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

barkot-yamunotri

उत्तरकाशी : कपाट खोलने को लेकर चारों धामों में तैयारियां शुरू हो गई. एक एक कर सभी चारों धामों के कपाट कब खुलेंगे इसका ऐलान हो गया है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चार धाम यात्रा की शुरुवात यमुनोत्री धाम से होती है जिसके बाद श्रद्धालु गंगोत्री और बद्रीनाथ केदारनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं. विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएगे. जिसकी आज चैत्र शुक्ल खस्टी और मां यमुना के जनमोत्सव  के पावन पर्व पर्व पर यमुनोत्री मंदिर समिति के तीर्थ प्रोहितों ने माँ यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया गया.

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचीव सुरेश उनियाल ने बताया कि आज मां यमुना के जनमोत्सव के पावन पर्व पर कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त तय किया गया. जिसमें 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मां यमुना का उत्सव विग्रह खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगा. जिसके बाद 3 मई को ही मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी. दिन 12 बजकर 15 मिनट पर मां यमुना के कपाट अगले 6 माह तक देश और दुनिया के लिए खोल दिए जाएंगे.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें