Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बाइक पर सवार होकर दीदी के घर से लौट रहे थे भाई-बहन, सड़क हादसे में 1 की मौत

Indian National Congress

हल्द्वानी। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जानें जा रही है. उत्तराखंड में आए दिन हो रहे सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। नैनीताल समेत देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर से आए दिन सड़क हादसों और हादसों में मरने की खबर आती रहती है।

ताजा मामला नैनीताल के कालाढूंगी का है जहां फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। बता दें कि कालाढूंगी में नैनीताल मार्ग पर घटगड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार बहन की मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मूसाबंगर कोटाबाग निवासी कमल बुधलाकोटी के पुत्र विजय बुधलाकोटी और बेटी आकांक्षा बुधलाकोटी अपनी दीदी के घर से वापस लौट रहे थे कि नैनीताल मार्ग में घटगड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में हायर सेंटर भेज दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल आकांशा ने दम तोड़ दिया। वहीं, विजय की हालत गम्भीर बनी हुई है। गौरतलब है कि कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें