Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

cabinet minister uttarakhand

टिहरी: टिहरी जिले में नैनबाग तहसील क्षेत्र के बेल-परोगी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 03 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए। घटना बीती देर रात 9 बजे लगभग की बताई जा रही है। जब ये लोग विकासनगर से शादी का सामान लेकर अपने गांव बेल परोगी वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन संख्या UK 07 CA 2711 विकासनगर से शादी का सामान लेकर आ रहा था। इस बीच बेलगांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। यूटिलिटी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर राजस्व और थाने की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों व घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया। 3 व्यक्तियों की हादसे में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव अस्पताल दूर होने के कारण पशु चिकित्सालय परोगी में रखे गये हैं। पंचायत नामा की कारवाई आज की जाएगी।

हादसे के मृतकों की सूची

-गोविंद सिंह खत्री पुत्र स्वर्गीय भगत सिंह खत्री निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 48 वर्ष।

-राजेश पुत्र सरफ सिंह निवासी ग्राम सड़ब पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 32 वर्ष।
कुंवर सिंह पुत्र देह सिंह निवासी ग्राम बेल पोस्ट परोगी थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 68 वर्ष।

हादसे के घायलों की सूची:

-बलवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोवर सिंह निवासी सड़ब मल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष।

-मनोज राणा (चालक) पुत्र बलदेव सिंह राणा निवासी ग्राम सड़ब तल्ला पोस्ट सड़ब थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें