National

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन की पार्किंग में धमाका, एक ऑटो ड्राइवर की मौत

श्रीनगर से बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन की पार्किंग में बड़ा धमाका हुआ है। इससे आस पास अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि इस धमाके में एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई है। धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी पुलिस और आर्मी जुटा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब जम्मू जिले की पंजीकरण संख्या वाली वैन के चालक ने पार्किंग क्षेत्र के पास वाहन का पिछला दरवाजा खोला। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। विस्फोट के सही कारणों की जांच की जा रही है।  बता दें कि बुधवार को त्राल इलाके में मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें