Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: भाजपा को जल्द मिलेगी महिला मोर्चा की अध्यक्ष

-bjp-uttarakhand

देहरादून: ऋतु खंडूरी के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। भाजपा ने इस पद पर किसी नए चेहरे को नियुक्त करने की तैयारी तेज कर दी है। महिला मोर्चा अध्यक्ष के लिए चेहरे की तलाश की जा रही है। अध्यक्ष कौन होगा, उसके लिए कयास भी लगाए जाने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा महिला मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि इसको लेकर रायशुमारी चल रही है। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद के साथ जो भी पद पार्टी में खाली हैं, उनको भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें