Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: PM मोदी, गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे CM धामी


देहरादून: सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार देर शाम को दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात की। आज सीएम धामी पीएम मोदी से एक बजे मुलाकात करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद यह पहली मुलाकात होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले सीएम धामी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनको चुनाव में जीत की बधाई देंगे और राज्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा करेंगे। शाम चार बजे सीएम धामी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इनके अलावा भी सीएम धामी कई अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे।