Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, अनिल बलूनी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोबारा सीएम बनने बाद पहली बार राजधानी दिल्ली की यात्रा पर हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर भेंट की।

सांसद बलूनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके भावी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी के बीच उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर दो घंटे से अधिक चर्चा हुई।

बलूनी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लंबे समय से प्रतिक्षित सिंगटाली पुल जो कि टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ता है का कार्य प्रारंभ कराया जाने की आवश्यकता है। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस पुल की मांग के लिए आंदोलित है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस जनहित के विषय पर कार्रवाई करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें