Uttarakhand Chamoli News

चमोली : अलकनंदा नदी में मिला 21 मार्च से लापता 32 साल के व्यक्ति का शव

चमोली : चमोली के धारकोट गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब उस गांव के एक युवक का शव कई दिनों बाद मिला। दरअसल बीते 14 दिनों से लापता चल रहे युवक का सोमवार को कालेश्वर में अलकनंदा नदी में शव मिला जिससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। मृतक युवक के परिजनों ने बीती 21 मार्च को नंदप्रयाग पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोहपर बाद कालेश्वर के ग्रामीणों की ओर से अलकनंदा नदी के बीच में पत्थरों के बीच एक शव के होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी के तेज बहाव में शव होने के चलते एसडीआरएफ को शव रेस्क्यू करने के लिये बुलाया। जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा। थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग चित्रगुप्त ने बताया कि शव की पहचान चमोली के धारकोट गांव निवासी विनोद सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह के रुप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि युवक के परिजनों की ओर से बीती 21 मार्च को युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट नंदप्रयाग में दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव को उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें