Dehradun NewsHighlight

टाइम से ऑफिस पहुंचने को लेकर सीएम धामी सख्त, मुख्य सचिव को दिए निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में नजर आ रहे हैं. आए दिन सीएम बैठक पर बैठक ले रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दे रहे हैं. वहीं लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को फटकार भी लगा रहे हैं.

इसी कड़ी में सीएम धामी ने आज भी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टाइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कारवाई की जाय। जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। जनता एवं जन प्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पायें तो कॉल बैक जरूर करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें