HighlightPithoragarh News

उत्तराखंड की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में खोला अपना होटल, लेखन में कमा चुकी हैं बड़ा नाम

उत्तराखंड की बेटियों और बेटों ने अपनी मेहनत और अपने हुनर के बदौलत विदेशों में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. देश ही नहीं विदेशों में भी उत्तराखंडियों का बोल बाला है। ऐसा ही कुछ नाम कमाया है पिथौरागढ़ की होनहार बेटी केरन पंत ने। जी हां केरन ने आस्ट्रेलिया में अपना खुद का होटल खोल लिया है और होटल उद्योग में नया आयाम स्थापित किया हैं। इतना ही नहीं केरन लेखन के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिथौरागढ़ के चिटगल गांव में जन्मी केरन पंथ का शुुरुआती समय गांव में बीता लेकिन  पिता नवीन चंद्र पंत के नेवी में होने से परिवार फिर विशाखापत्तनम चला गया। इसके बाद केरन ने दिल्ली में पढ़ाई पूरी की। केरन ने फिजियोथेरेपी में डिग्री लेने के बाद एमबीए की। केरन हमेशा कुछ नया और अलग करना चाहती थी। केरन ने कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम किया। 2012 में शादी के बाद पति दीपक जोशी के साथ आस्ट्रेलिया चली गई। केरन ने ऑस्ट्रेलिया में अपना होटल का बिजनेस शुरु किया।

केरन ने कई बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया. वहीं अभी केरन यहीं नहीं थमने वाली हैं वो उसी शहर में एक और होटल खोलन की तैयारी में है।लेखन में नाम कमा चुकी केरन अब तक तीन पुस्तकें लिख चुकी हैं। इट्स फालोज यू में कई कहानियां हैं, जो उत्तराखंड के गांवों से जुड़ी हैं। इसके अलावा कई और बुके वो लिख चुकी है। केरन का कहना है कि जब काम करने की लगन हो तो चीजें आसान होने लगती हैं। वहीं कोरोना काल में जब काम कम हो गया तो निराश होने के बजाय अपने शौक को उभारा और लेखन कार्य किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें