Dehradun NewsHighlight

महंगाई को लेकर अनोखा विरोध, चालक-परिचालकों ने रस्सियों से बांधकर खींची कार

ऋषिकेश: पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. चुनाव के बाद लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं और साथ ही सिलेंडर भी महंगा हो गया है जिससे लोगों में रोष हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए आज गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक और मालिक एसोसिएशन ने अनोखे अंदाज में महंगाई का विरोध किया। चालक-परिचालकों ने कार को रस्सी से बांधकर खींचते हुए महंगाई को लेकर विरोध जताया।

आपको बता दें कि रविवार को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक और मालिक एसोसिएशन के सदस्यों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने एक कार को रस्सियों से बांधकर उसे क्षेत्र में खींचते हुए संदेश दिया कि अगर डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती रही तो इन वाहनों को इसी तरह खींचना पड़ेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम के मूल्य में हो रही बढ़ोतरी के चलते रोजमर्रा के सभी उत्पाद मंहगे हो गए हैं। जिससे आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से विशेष तौर पर परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग अधिक प्रभावित हुए हैं। कहां कि वाहनों का संचालन कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। स्थिति यह है कि महंगाई के बोझ तले वाहन स्वामी अपने व्यवसाय को बंद करने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार को नियंत्रण करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें