Big NewsChampawat News

उत्तराखंड से दुखद खबर, खाई में गिरी श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरी मंदिर लेकर जा रही कार, 2 मौतें

चंपावत : रविवार को उत्तराखंड में दुखद हादसा हुआ. बता दें कि चंपावत के टनकपुर में आज रविवार को सड़क हादसे में दो लोगों ने जान गवा दी। यहां श्रद्धालुओं को लेकर पूर्णागिरी मंदिर जा रही तेज रफ्तार पिकअप कार पुलिया से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे गिर गई। जिसमें हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार देर रात पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जतीपुर गांव के पास पहुंचते ही पिकअप पुलिया से टकराकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के दौरान पुलिया पर चौकीदारी कर रहे बहराइच निवासी धनीराम व पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई।जबकि बदायूं निवासी टेम सिंह, महाराज सिंह, रूपेश, सुदेश, कुंदन, राम बहादुर व सेतु समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर जहानाबाद थाना अध्यक्ष प्रभाष चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेाजा। बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें