Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, इन 2 अफसरों की मंत्री सुबोध उनियाल के घर दस्तक, गुफ्तगु जारी

Agriculture Minister Subodh Uniyal

देहरादून : उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से हलचल मच गई है। इस बार हलचल किसे के ट्रांसफर या किसी पर एक्शन लेने को लेकर नहीं मची बल्कि दो अफसरों के कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचने पर मची है।

जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी हुई आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रहा है। खबर है कि दो अफसर सुबोध उनियाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. इन दो अफसरों में एक मुख्य सचिव पद से हटाए गए ओम प्रकाश हैं तो दूसरे उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक के पद से हटाए गए राजीव भरतरी हैं जो की आज रविवार को केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के घर पहुंचे हैं और तीन के बीच बातचीत जारी है। इससे बाहर राजनीतिक गलियारों और शासन में हड़कंप मच गया है.

आपको याद दिला दें कि सीएम बनते ही सीएम धामी ने सबसे पहले ओमप्रकाश को मुख्य सचिव पद से हटाया था जिससे शासन में हड़कंप मच गया था। इसी के साथ राज्य के प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को भी पद से हटाया गया था।जिसके राजीव भरतरी अपने तबादला होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे,जिसकी अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों और शासन में हलचल बढ़ा दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें