highlightPauri Garhwal

उत्तराखंड: साइबर ठगों से पुलिस ने बचाए एक लाख, आप भी रहें सतर्क

cabinet minister uttarakhand

 

पौड़ी: साइबर ठग आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। हर दिन कोई नया बहाना बनाकर लोगों को चपत लगाते हैं। लेकिन, साइबरों के ठगों से लोगों को बचाने के लिए पुलिस की साइबर सेल भी लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए और तेजी से ठगी के मामलों में कार्रवाई कर रही है, जिसका नतीजा यह है कि लोगों के ठगे पैसों को बचाया जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला पौड़ी जिले में सामने आया है। पुलिस ने ठगी के शिकार हुए डॉ. मनोज कुमार के खाते में 1 लाख से अधिक की रकम वापस करवाई है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान लगातार साइबर मामलों पर खुद भी निगरानी बनाए रखते हैं। उनके निर्देश पर ही साइबर सेल टीम लगातार सफलता हासिल कर रही है।

डॉ. मनोज कुमार, निवासी जीबी पंत आईआईटी पौड़ी ने पुलिस से शिकायती की थी। उन्होंने बताया था कि किसी ने उनके साथ 1 लाख 25,00 की ऑनलाईन ठगी की है। इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

शिकायत पर साबइर सेल ने तत्काल काम शुरू किया। शिकायतकर्ता के खाते से लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। खाते से कटी धनराशि के सम्बन्ध में पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से संपर्क किया गया। खाते से कटी 1 लाख रुपये की धनराशि को वापस उनके खाते में ट्रांसफर कराया गया। डॉ. मनोज कुमार ने पुलिस के इस काम सराहना की है।

Back to top button