Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rudraprayag NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : दारू पीकर स्कूल पहुंचा टीचर, शिकायत मिलते ही सस्पेंड

cabinet minister uttarakhand

रुद्रप्रयाग: स्कूलों में शिक्षकों के शराब पीकर पहुंचने और उत्पात मचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों पौड़ी जिले के थलीसैंण में मामला सामने आया था। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग में सामने आया है। शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। शिकायत मिलते ही शिक्षक को सेस्पेंड कर दिया गया है।

शिक्षकों के नशे में लिप्त होकर स्कूल में पाए जाने की एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही पौड़ी में 2 शिक्षक सस्पेंड हुए थे। उससे पूर्व शिक्षा महकमे ने आदेश भी जारी किया था। बावजूद उसके शिक्षकों के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले से आया है, जहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा विकासखंड जखोली रुद्रप्रयाग के शिक्षक जगदीश लाल 25 मार्च को विद्यालय में नशे की हालत में पाए गए।

लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा वाईएस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही स्कूल के संपूर्ण प्रभार वरिष्ठ शिक्षक को हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए हैं। दरअसल, नशे में पाए जाने वाले शिक्षक जगदीश लाल सहायक अध्यापक के साथ-साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक भी थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें